आज का राशिफल 6 मई 2009
मेष:- आज जल्दी से अपने सभी काम को निपटा लीजिए, क्योंकि दोपहर बाद आपका कहीं घूमने जाने का प्रोग्राम बनेगा। वैसे आज का दिन बिजनेस में भी फायदा देने वाला है। नौकरी कर रहे लोगों को किसी नई योजना में शामिल होने का मौका मिलेगा। हो सकता है आपको कोई रिस्क का काम हाथ में लेना पड़े।
वृष:- आज आपको हर जगह अपना पक्ष रखने का पूरा मौका मिलेगा। लेकिन किसी जगह क्या बोलना है, उसके लिए शब्दों का चुनाव ठीक से कर लें। घर का माहौल बेहतर रहेगा। जमीन-जायदाद, शेयर-प्रतिभूतियों या बॉंड आदि में धन लगाना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। आपके बिजनेस रिलेशन का लाभ आपके परिवार के सदस्यों को मिल सकता है।
मिथुन:- आज कोई भी ऐसी बात न कहें, जिससे किसी को अनजाने में भी दुख पहुंचें। दूसरों की आलोचना करने से आपकी भी आलोचना हो सकती है। इस समय किसी उलझन भरे और लंबे खिंचने वाले मामले में रिस्क लेना ठीक नहीं रहेगा। ऑफिस में आपके ऊपर काम बढ़ जाने से तनाव ज्यादा हो रहा है। लेकिन शाम तक मन शांत हो जाएगा।
कर्क:- आज आप दूसरों को अपनी बात समझाने में असमर्थ रह सकते हैं। आजकल ऑफिस में आपको अपने काम पर पूरा ध्यान देना होगा। कोई भी कमजोर कड़ी आपके लिए मुसीबत का पैगाम ला सकती है। अपना सभी काम पूरी सावधानी से करें। तभी आप अपने सीनियर्स का मन जीत पाएंगे।
सिंह:- अगर कोई व्यक्ति आपके साथ मिलकर कुछ नेक काम करना चाहता है, तो आपको इस भलाई के काम में उसका सहयोग देना चाहिए। वैसे आपको भी हमेशा परेशानी में दूसरों का सहारा मिलता है। आज भी आपको अपने जीवन साथी का पूरा भरोसा और सहयोग मिलेगा। किसी पार्टी में शामिल होने का मौका मिले, तो जरूर जाएं।
कन्या:- बिजनेस के काम के साथ-साथ सामाजिक कार्यों में व्यस्त रहना भी आपको अच्छा लगता है। किसी पुरानी याद को ताजा करके आपका मन कुछ देर के लिए अशांत हो सकता है। पहले से निर्धारित कामों में भी रुकावटें आ सकती हैं। इसके अलावा दोस्तों और सहकर्मियों से मतभेद पैदा हो सकते हैं। खर्च बढ़ने से भी बेचैनी होगी।
तुला:- बिजनेस में फिलहाल आपको कम ही फायदा हो रहा है। लेकिन आप इसकी चिंता न करें। आज अगर आप अपनी जमा पूंजी को कहीं निवेश करते हैं, तो वह आपके लिए काफी फायदेमंद साबित होगा। कोई खुदरा या थोक व्यापार करने की बात सोच रहे हैं, तो उसके लिए पहले अच्छी तरह जानकारी जुटा लें। हो सकता इसमें आपको तुरंत फायदा न मिल पाए।
वृश्चिक:- आज के दिन आपको अपने जरूरी कामों को निपटाने में लगाना चाहिए। अगर आप स्टूडेंट हैं, तो आपको इधर-उधर के ख्याल विचलित कर सकते हैं। आज आप किसी की तरफ आकर्षित हो सकते हैं, लेकिन उसके बारे में कोई सोच बनाने से पहले अच्छी तरह उसके बारे में जान लें। बाद में पीछे हटने से बहुत नुकसान हो सकता है।
धनु:- आज दिन है कि आप अपनी सूझबूझ और संपर्कों का लाभ उठाएं। वैसे यह समय पढ़ाई-लिखाई के लिए भी अच्छा है। इस समय आपको अपने शिक्षण और प्रशिक्षण पर अधिक जोर देना चाहिए। अगर आप किसी विषय के ज्यादा जानकार हैं, तो उसकी तरफ भी थोड़ा सा ध्यान दें। यह आपको काफी लाभ दे सकता है।
मकर:- आज का दिन आपको व्यावसायिक और आर्थिक दृष्टि से उत्तम रहेगा। अच्छे समय और शौभाग्य के चलते आपको हर काम में आसानी से ही सफलता मिल जाएगी। परिवार के कुछ मुश्किल उत्तरदायित्व भी पूरे करने में आप सक्षम होंगे। अगर पहले किसी के साथ कोई मनमुटाव हुआ है, तो वह भी अचानक दूर हो जाएगा।
कुंभ:- बिजनेस, या घरेलू मामलों के कारण थोड़ा तनाव बढ़ सकता है। लेकिन आज आपको अपने काम को पूरा करने में किसी ठोस सहारे की जरूरत नहीं पड़ेगी। अपने आत्मविश्वास के चलते आप सभी काम समय पर निपटा लेंगे। इस समय आपको बिजनेस में अच्छा लाभ मिलेगा और किसी काम में प्रगति होने से संतोष भी होगा।
मीन:- आज थोड़ा खर्च हो सकता है। किसी की मदद के लिए आज आपको अपना काम छोड़ना पड़ेगा। बार-बार अपने फैसलों को न बदलें। वैसे किसी के साथ भलाई करने में पीछे न हटें लेकिन यह भी देख लें कि वह मदद आपको बाद में भारी न पड़ जाए। नहीं तो आपको ही नुकसान होगा।
Astrology Predictions Is Taken From Navbharattimes.indiatimes.com.
Tags :- astrology reading, horoscopes and astrology, astrology consultation, astrological readings, free astrology readings, today's horoscope, astrology readings.
लोड हो रहा है...